Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवक की मौत के बाद सक्रिय पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी...

युवक की मौत के बाद सक्रिय पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर भेजा जेल

बसखारी अंबेडकर नगर। भोजपुर हत्याकांड में फरार तीसरे आरोपी को भी बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। गुरुवार की दोपहर गिरफ्तार किया गया तीसरा आरोपी अमरेश साहनी पुत्र अच्छेलाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित भोजपुर ग्राम सभा में हुए हत्याकांड में तीसरा आरोपी बताया जाता है। जिसे बसखारी पुलिस ने गुरुवार की दोपहर डोडो तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए तीसरे आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने हत्याकांड में प्रयोग किए जाने वाले कुल्हाड़ी व डंडे को भी बरामद करने का दावा किया है। बता दें कि बीते 21 जनवरी को भोजपुर निवासी रणविजय पुत्र बिकानू के ऊपर हमला करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। जिसकी  इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में भोजपुर गांव के ही  के विनोद उर्फ गुड्डू , बृजेश साहनी पुत्रगण अच्छेलाल व अच्छेलाल पुत्र रंगी मुख्य आरोपी थे।हालांकि घटना के 10 दिनों तक पुलिस इन पर शिकंजा नहीं कस पाई थी। लेकिन जैसे ही जानलेवा हमले में घायल युवक रणविजय की मौत की खबर आई।उसी के बाद  पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो आरोपी अच्छेलाल व विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बावजूद इसके पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों ने शव को भोजपुर लिंक मार्ग पर रखकर 16 घंटे अधिक समय तक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिय। जिले के तमाम उच्च अधिकारियों के साथ समझाने की विफलता के बाद पर पहुंचे जिलाधिकारी डॉ सैमुअल पाॅल ने  नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिलाते हुए किसी तरीके से मामला शांत कराया। इसके बाद ग्रामीण व परिजन के द्वारा विरोध प्रदर्शन समाप्त करते हुए मृतक युवक के शव का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया गया। इस मामले में तीसरा वांछित आरोपी अमरेश साहनी फरार था। जिसे गुरुवार को डोडो तिराहे के पास से बसखारी थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्र, पुलिस चौकी लहटोरवा प्रभारी नासिर हुसैन, उपनिरीक्षक शशिकांत पांडे ने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस संदर्भ  में थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में तीसरे आरोपी को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments