Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकाफी समझाने के बाद अन्तिम संस्कार के लिए तैयार हुए परिजन, एक...

काफी समझाने के बाद अन्तिम संस्कार के लिए तैयार हुए परिजन, एक दिन पूर्व युवक की कर दी गई थी हत्या


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के वल्लीपुर गांव में रविवार की रात हुई युवक की हत्या के मामलें में पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे युवक के शव को परिजनों ने हत्यारे के सहयोगी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और हंगामा करने लगे। जब कि पुलिस ने अपनी शुरुवाती जांच में ही मुख्य अभियुक्त समेत एक अन्य को हिरासत में लेलिया था।सूचना पर पहुंची एसओ जैतपुर वंदना अग्रहरि व कोतवाल जलालपुर संतोष कुमार सिंह ने समझा बुझा कर परिजनों को आश्वस्त किया कि दूसरा आरोपी भी जेल भेजा जायेगा बावजूद इस के परिजन आरोपी को हिरासत में देखना चाहते थे जिन्हें पुलिस ने संतुष्ट किया तब काफी मान मनौवल के बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार को तैयार हुए। उधर  एसओ वंदना अग्रहरि ने बताया कि नामजद मुख्य अभियुक्त अशोक चौबे निवासी चौबाना थाना जैतपुर को विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। सोमवार को जैतपुर के वल्लीपुर गांव निवासी आदित्य उपाधयाय उर्फ काजू 35 वर्ष की शराब पीने के बाद हुए विवाद में गांव के ही अशोक चौबे ने गला रेत कर उस की निर्मम हत्या कर दी थी और उस के सर ईंट से बुरी तरह कुचल दिया था। मृतक काजू का शव सोमवार की सुबह टिकरी गाँव के पास खडंजे पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। जिस में परिजनों की तहरीर पर अशोक चौबे के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था और पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद किया था। इस बीच पुलिस तहकीकात में पता चला था कि युवक काजू उपाधयाय को गांव के ही मुन्नू बुलाया था और नेवादा बाजार से देशी शराब खरीदकर अपने दोस्त हत्यारे अशोक चौबे के घर तीनों ने शराब पी। बताया जाता है कि मुन्नू शराब पीने के बाद रात में अपने घर चला गया। उस के बाद मृतक काजू व अशोक के बीच कहासुनी हुई और मामला इतना बढ़ा कि अशोक ने काजू का गला रेत कर उस की हत्या कर दी और ईंट से उस के सर को कूच दिया।जिस का शव टिकरी गांव के पास खडंजे पर रविवार सुबह मिला था। मामलें में मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर  पुलिस ने अशोक चौबे के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था। इस बीच पोस्टमार्टम के बाद परिजन दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर शव अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिये। पुलिस के आश्वाशन के बाद परिजनों ने मंगलवार दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments