Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबैरीकेटिंग करने के बाद कराए जाय चौदह व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर...

बैरीकेटिंग करने के बाद कराए जाय चौदह व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर कार्य : डीएम

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने चौदह व पंचकोसी परिक्रमा मार्गो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, अयोध्या विकास प्राधिकरण आदि सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को परिक्रमार्थियों की सुरक्षा को लेकर बैरीकेटिंग के बाद कार्य संचालित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों परिक्रमाओं में लाखों श्रद्वालु पैदल नंगे पांव परिक्रमा करते है। दोनों मार्गों को पैदल सुचारू रूप से चलने योग्य बनाया जाए। परिक्रमार्थियों को परिक्रमा करने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराया जाये। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बड़ी बुआ मजार के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के प्रगति की भी जानकारी अधिशाषी अभियन्ता सेतु निगम से ली तथा दिसम्बर तक प्रत्येक दशा में रेलवे ओवरब्रिज के कार्य को पूर्ण कर क्रियाशील करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर व मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल, एसपी सिटी मधुबन सिंह, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लूडी, सीओ टै्रफिक सहित नगर निगम, सिंचाई सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments