Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार्यवाही का आश्वासन देने के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार


आलापुर अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम देवरिया बुजुर्ग में खेत की मेड़ व वहां लगे  नीम के पेड़ की टहनी काटने के विवाद में मृतक  64 वर्षीय वंशराज पुत्र कवलू का शुक्रवार की शाम उन्हीं के खेत में उपजिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा कार्यवाही किए जाने के आश्वासन पर अंतिम संस्कार किया गया। ग़ौरतलब है कि बीते 27 नवम्बर को पेड़ की टहनी काटने को लेकर विवाद हो गया था, अचानक बी पी बढ़ जाने से अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र रामशकाल ने थानाध्यक्ष को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि वीरेंद्र कन्नौजिया व राजन कन्नौजिया ने वंशराज को मारपीटा जिससे विवाद के बीच वंशराज की तबियत ज्यादा खराब हो गई आनन फानन में इलाज के लिए अतरौलिया अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान बंश राज की मृत्यु हो गई । थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि मृतक के पुत्र रामशकल ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एक नामजद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस जांच कर कार्यवाही शुरू कर दिया है किसी भी दोषी को बक्शा नही जायेगा। पोस्टमार्टम के उपरांत शव घर पहुंचने पर पूरा दिन प्रशासन और परिजनों के बीच मान मनौव्वल की बात चलती रही इस दौरान क्षेत्राधिकारी आलापुर, उपजिलाधिकारी आलापुर के साथ जहांगीरगंज एवं आलापुर की पुलिस मौजूद रही। देर शाम साढ़े पांच बजे उपजिलाधिकारी आलापुर, क्षेत्राधिकारी आलापुर, थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर एवं मृतक के परिजनों से हुई बात चीत के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments