Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर33 साल बाद कटेहरी में खिला कमल, भाजपा ने 33 हजार 828...

33 साल बाद कटेहरी में खिला कमल, भाजपा ने 33 हजार 828 वोटो से दर्ज की ऐतिहासिक जीत


अम्बेडकर नगर। 33 साल बाद कटेहरी में कमल खिला। विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने सपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी है। भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने 33 हजार 828 वोटो से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद को 103137 मत तथा सपा प्रत्याशी शो’भावती वर्मा को 69309 मत प्राप्त हुए। शनिवार की सुवह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई और पहले राउण्ड की मतगणना में धर्मराज निषाद को बढ़त मिल गयी और यह बढ़त तीन राउण्ड तक कायम रही। चौथे राउंड में सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा ने बढ़त हासिल कर ली और यह बढ़त 11वें राउंड तक जारी रहा। इसके बाद 12वें राउंड में एक बार फिर से धर्मराज निषाद को वढ़त मिली तो फिर लगातार अंतिम राउण्ड तक उनकी वढ़त का अंतर ज्यादा होता चला गया और चुनाव जीतने में भाजपा सफल रही। भाजपा को जीत मिलते ही कार्यकर्ता पदाधिकारी जश्न में डूब गए। अबीर गुलाल के साथ ढोल नगाड़े वजने लगे। धर्मराज निषाद कटेहरी से चौथी बार विधायक चुने गए है। इसके पहले तीन वार वह बसपा से कटेहरी से विधायक चुने गए थे। धर्मराज निषाद ने जीत दर्ज करने के बाद कहा कि यह जीत जनता और कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होने शीर्ष नेतृत्व का आभार भी जताया। बसपा प्रत्याशी अमित वर्मा को 41451 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। आजाद समाज पार्टी के राजेश कुमार 5132 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे। गोविन्द कुमार 1643 वोट पाकर पांचवे स्थान पर रहे। राम नरेश 1033,नीलम सिंह 864, अयोध्या 737, मोहम्मद असद 693. शत्रुघन को 550 वोट मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments