Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअधिवक्ताओं की हड़ताल छठवें दिन भी जारी, तहसील में कामकाज ठप

अधिवक्ताओं की हड़ताल छठवें दिन भी जारी, तहसील में कामकाज ठप

मिल्कीपुर, अयोध्या। एसडीएम मिल्कीपुर एवं उनके पेशकार की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम और उनकेे पेशकार के तहसील से स्थानांतरण की जिद ठान ली है। आंदोलन केेे छठवें दिन भी मिल्कीपुर तहसील में पूूूरी तरह से कामकाज ठप रहा।
बीते शुक्रवार से मिल्कीपुर के अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार शुक्ला के नेतृत्व में एसडीएम अमित कुमार जायसवाल एवं उनकेेे पेशकार के स्थानांतरण की मांग पर अड़े अधिवक्ताओं का बुधवार को छठवें दिन भी हड़ताल जारी रही। आक्रोशित अधिवक्ताओं द्वारा तहसील प्रशासन सहित एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा अधिवक्ताओं द्वारा तहसील के सभी पटलो पर जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम अमित कुमार जायसवाल एवं उनकेेे पेशकार के तहसील से स्थानांतरण होने तक कामकाज ठप कर कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। संगठन केे अध्यक्ष पवन कुमार शुक्ला ने बताया कि जब तक एसडीएम एवं उनके पेशकार का मिल्कीपुर तहसील से स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक तहसील में सारा कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा। मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौरसिया, मंत्री बृजेश कुमार मिश्रा, शंभू नाथ तिवारी, विश्वनाथ मिश्रा, संदीप शुक्ला, अरुणेश त्रिपाठी, सुनील शुक्ला, बृजेश कुमार पांडे, शिवपूजन पांडे, शशि भूषण मिश्रा, लल्लू प्रसाद तिवारी, अमरजीत सिंह, बृज नाथ मिश्रा, एमपी सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, सूर्य नरायन द्विवेदी, अमरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, वादकारी एवं स्टांप विक्रेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments