Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचौदहवें दिन भी जारी रही अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल

चौदहवें दिन भी जारी रही अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल

मिल्कीपुर, अयोध्या। एसडीएम मिल्कीपुर एवं उनके पेशकार की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आंदोलन केेे 14वें दिन भी मिल्कीपुर तहसील में पूूूरी तरह से कामकाज ठप रहा। बीते 23 जून से मिल्कीपुर के अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार शुक्ला के नेतृत्व में एसडीएम अमित कुमार जायसवाल एवं उनकेेे पेशकार के खिलाफ तहसील में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नाराज अधिवक्ता उनका तहसील से अन्यत्र स्थानांतरण किए जाने की मांग पर अड़े हैं। नाराज एवं आक्रोशित अधिवक्ताओं द्वारा 14वें दिन भी तहसील प्रशासन सहित एसडीएम के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए तथा तहसील के सभी पटलो पर जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। आरोपों से घिरे पेशकार का स्थानांतरण हो जाने के बावजूद भी नाराज अधिवक्तागण एसडीएम अमित कुमार जायसवाल के तहसील से स्थानांतरण की मांग पर अड़ेे हैं। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पवन कुमार शुक्ला ने बताया कि एसडीएम के स्थानांतरण होने तक कलम बंद हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर बार एसोसिएशन मिल्कीपुर के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौरसिया, मंत्री बृजेश कुमार मिश्रा, शिवपूजन पांडे, शंभू नाथ त्रिपाठी, अरुणेश त्रिपाठी, विश्वनाथ मिश्रा, सुनील शुक्ला, बृजेश कुमार पांडे, संदीप कुमार शुक्ला, अमरजीत सिंह, लल्लू प्रसाद तिवारी, शशि भूषण मिश्रा, बृज नाथ मिश्रा, अभय शंकर द्विवेदी सहित अधिवक्ता व वादकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments