Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअधिवक्ताओं ने कोर्ट के बाहर जमकर की नारेबाजी, पुकार शुरु होते ही...

अधिवक्ताओं ने कोर्ट के बाहर जमकर की नारेबाजी, पुकार शुरु होते ही आक्रोशित हो उठे थे अधिवक्ता


जलालपुर अम्बेडकर नगर। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बार एसोसिएशन जलालपुर के अधिवक्ताओ ने कार्य से विरत रहकर तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। विगत गुरुवार शाम को यूपी बार एसोसिएशन के हड़ताल वापस लेने की सूचना पर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के साथ ही अन्य कोर्ट में कामकाज शुरू कर दिया गया।

अर्दली द्वारा मुकदमे में नाम पुकारते ही  अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और बार अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों अधिवक्ताओं ने उप जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर जमकर नारेबाजी शुरू कर दिया।नारेबाजी देख मजिस्ट्रेट अपने अपने चैंबर में वापस चले गए और अदालत का कामकाज पुनः बंद हो गया।प्रदर्शन में गिरिजेश श्रीवास्तव,सुनील सिंह,कुंवर बहादुर यादव,पंकज मिश्रा,राजू पांडेय,जगदीश यादव समेत अन्य सभी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments