अयोध्या। अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत, जिला इकाई अयोध्या की बैठक शुक्रवार को कचहरी स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष अरविंद कौल ने की, जबकि संचालन महामंत्री रत्नेश सिंह ने किया।
बैठक में परिषद अध्यक्ष ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। परिषद के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जानकारी दी कि अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस 7 सितंबर को है, लेकिन अवकाश होने के कारण इसका आयोजन 6 सितंबर (शनिवार) को किया जाएगा। इस अवसर पर कचहरी परिसर में अधिवक्ता दिवस का कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अनीता पाठक, परमेश सोनी, बबीता मौर्य, वर्षा, कर्मवीर सिंह, आनंद पांडे और वरिष्ठ अधिवक्ता संजय रस्तोगी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।