Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रशासनिक अधिकारीयों ने डाक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 

प्रशासनिक अधिकारीयों ने डाक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण 

अंबेडकर नगर। निकाय चुनाव के सम्बन्ध में जारी आदर्श आचार संहिता एवं कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर के सम्मुख स्थित डा० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता व अन्य अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 132 वी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा  डा० भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र / प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जयंती समारोह के दौरान जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी ने बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहां कि डाॅ. आंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है।उनकी भूमिका संविधान निर्माण में तो अतुल्य थी ही, साथ ही दलित समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण रही। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक गांव में हुआ था। डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज में समानता पर बल दिए। संविधान के मूल अधिकार के तहत रखा गया। डाॅ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सभी के लिए प्रेरणा है। साथ ही साथ कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय पर विस्तार से चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments