Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधियों तथा राजनैतिक दलों के लोगों ने किया मताधिकार का...

प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधियों तथा राजनैतिक दलों के लोगों ने किया मताधिकार का प्रयोग


अयोध्या। जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों व राजनैतिक दलों के नेताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका सुनिश्चित करते हुए मताधिकार का प्रयोग किया। आई जोन प्रवीण कुमार, मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी नितीश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर राजकुमार पाण्डेय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीयों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।



जनप्रतिनिधियों में सांसद व भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने कन्या प्राथमिक विद्यालय में वोट दिया। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कांशी राम कालोनी में बने बूथ, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने मनोहर लाल बूथ, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह,



जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने सरायरासी बूथ, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने विद्याकुंड स्थित बूथ, भाजयुमो के महानगर महामंत्री सार्थक प्रताप तिवारी ने हसनू कटरा बूथ पर, भाजपा के मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने मनोहर लाल स्थित बूथ,शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने जीजीआई बूथ पर, कांग्रेस नेता मो शरीफ ने प्राथमिक विद्यालय हैदरगंज बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments