Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पी डब्ल्यू डी की...

हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पी डब्ल्यू डी की जमीन से तीन अवैध मकान ढहाये

आलापुर अंबेडकरनगर। जिले के जहांगीरगंज क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन ने एक अहम कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बने तीन अवैध मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में की गई, जिसमें अतिक्रमण को तत्काल हटाने का आदेश जारी हुआ था।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई का नेतृत्व आलापुर एसडीएम ने किया, जिसमें भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाया गया। जिन लोगों के निर्माण गिराए गए, उनमें शशिकांत उर्फ मिंकू दुबे, शिवशंकर सोनी और राधेश्याम यादव के नाम प्रमुख हैं। इन तीनों ने वर्षो से सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रखा था।  कार्रवाई के दौरान शशिकांत दुबे ने विरोध करने की कोशिश की और बुलडोजर के सामने आकर बाधा डालनी चाही, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया और थाने भेज दिया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई थी। एसडीएम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार की गई है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि किसी व्यक्ति द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया, तो उनके खिलाफ भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी। राज्य भर में बुलडोजर कार्रवाई की श्रृंखला में यह कदम प्रशासनिक सख्ती का एक और उदाहरण बन गया है। योगी सरकार द्वारा “कानून का राज” स्थापित करने की नीति के तहत अवैध कब्जेदारों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई न केवल स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी, बल्कि यह संकेत भी दे गई कि अब अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments