Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशब-ए-बारात को लेकर प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

शब-ए-बारात को लेकर प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


अयोध्या। जिला मजिस्ट्रेट नितीश कुमार ने बताया कि मुस्लिम समुदाय द्वारा स्थानीय चन्द्र दर्शन के अनुसार दिनांक 25/26 फरवरी 2024 को शब-ए-बारात का पर्व परम्परागत रूप से मनाया जाना संभावित है। इस अवसर पर मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों द्वारा रात्रि में अपने-अपने घरों, कब्रिस्तानों, मस्जिदों एवं मजारों में रोशनी की जाती है। मस्जिदों में नमाज कुरानखानी की जाती है। मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग रात्रि में समूहों में अपने-अपने पूर्वजों की मजारों व कब्रिस्तानों में जाकर मोमबत्ती, अगरबत्ती जलाकर फातिहा पढ़ते है। जिससे देर रात्रि तक लोगों का कब्रिस्तानों से आवागमन बना रहता है। इसी दिन शिया सम्प्रदाय के मुसलमानों के बारहवें इमाम मेंहदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिया मस्जिद चौक में रोशनी की जाती है। शब-ए-बारात के दूसरे दिन फाजिर की नमाज के पश्चात शिया मस्जिद चौक से शिया सम्प्रदाय के लोगों द्वारा जुलूस के रूप में चलकर सरयू नदी के जमथरा व धारा रोड घाट पर जाकर नदी में अरीजा (अरजी) डाला जाता है।

इस अवसर पर जन सुरक्षा, शांति, कानून व्यवस्था, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु समुचित पुलिस प्रबन्ध/प्रशासनिक सतर्कता बरता जाना नितांत आवश्यक है। नगर मजिस्ट्रेट एवं रेजिडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या अपने-अपने सम्पूर्ण आवंटित क्षेत्र की लोक शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखते हुए शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए उत्तरदायी होंगे।

उन्होंने बताया कि समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट, अपने-अपने तहसील के सम्पूर्ण क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखने हेतु उत्तरदायी होगें। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट आवश्यकतानुसार अपने अधीनस्थ स्टाफ की भी ड्यूटी लगा लेंगे और इस कार्यालय को अवगत करायेगें। साथ ही सम्पूर्ण क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करायेगें। एडीएम सिटी सम्पूर्ण नगर क्षेत्र तथा एडीएम प्रशासन जनपद के सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र की शांति व्यवस्था के नोडल प्रभारी होंगे। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखने के लिए कानून व्यवस्था सुनिश्चित करायेगें। शांति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सभी वर्गों के नागरिकों के साथ सभी थानों व चौकियों में आवश्यकतानुसार शांति समिति की बैठक ससमय आयोजित कर ली जाय। यदि कोई असामान्य स्थिति किसी क्षेत्र में उत्पन्न हो। तो संबंधित अधिकारी एडीएम सिटी व प्रशासन तथा एसएसपी को तत्काल अवगत कराकर समस्या का समाधान करायेगें। नगर निकाय, पंचायती राज विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग टीम गठित कर सभी भीड़-भाड़ वाले स्थलों ,समारोहों व जूलूसों के मार्गों से निराश्रित व छुट्टा पशुओं के पकड़ने व हटवाने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सभी कार्यदायी विभागों द्वारा उक्त के अवसर पर अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित कार्य ससमय पूर्ण कराया जायेगा।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments