Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबर्ड फ्लू पर प्रशासन अलर्ट, जिले में निगरानी कड़ी

बर्ड फ्लू पर प्रशासन अलर्ट, जिले में निगरानी कड़ी


अयोध्या। जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पशुपालन, स्वास्थ्य, नगर निगम, ग्रामीण विकास सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में जिले में बर्ड फ्लू की स्थिति, रोकथाम के उपाय और तैयारियों पर चर्चा की गई। निर्देश दिए गए कि सभी पोल्ट्री फार्म, जलाशयों, पक्षी विहारों और संभावित स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाए। संदिग्ध मामलों के नमूने लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। नगर निगम और पंचायतों को विशेष स्वच्छता अभियान चलाने को कहा गया।

पशुपालन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। मांस और अंडे की दुकानों की नियमित जांच होगी और जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधात्मक कदम उठाए जाएंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला पुष्टि नहीं हुआ है।

सीडीओ ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ सतर्कता बरतें। जनता से अपील की गई कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी असामान्य पक्षी मृत्यु की सूचना तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments