Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुख्यमंत्री के आगमन व रामनवमी मेले को लेकर एडीजी जोन ने किया...

मुख्यमंत्री के आगमन व रामनवमी मेले को लेकर एडीजी जोन ने किया बैठक

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या आगमन व रामनवमी मेले को लेकर लखनऊ एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया अयोध्या पहुँचे। यहां पर उन्होंने सबसे पहले अधिकारियों के साथ बैठक की। एडीजी जोन हुए पीयूष मोर्डिया ने बताया कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन रामनवमी मेले की तैयारियां कर रहा है। जिस तरह होती है मेले की व्यवस्था उस तरह की व्यवस्था हुई की जा रही है। अयोध्या में ऐसे बड़े किसी कार्यक्रम को संपन्न कराने पहले संवाद स्थापित करना जरूरी है। सीसीटीवी कैमरे से भीड़ की निगरानी होगी। रामनवमी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को यह बताना जरूरी है कि उन्हें किस मार्ग से कहां पहुंचना है। इसके लिए हम पड़ोसी जनपदों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। पड़ोसी जनपदों से उनकी संख्या और उनके वाहन का भी आकलन करेंगे। अयोध्या पुलिस पड़ोसी जनपद की पुलिस से सामंजस्य स्थापित कर रही है। अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं ऐसे में हम व्यवस्था बना पाए उसके लिए हम आसपास के सभी जनपदों का सहयोग ले रहे हैं।वहीं एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने बताया कि मुख्यमंत्री का 19 जनवरी को आगमन हो रहा है, वे विकास कार्यों को लेकर बैठक करेंगे,औऱ राम मंदिर निर्माण का अवलोकन करने के साथ-साथ अयोध्या में जो पथ बन रहे हैं उनकी प्रगति का जायजा भी लेंगे, सभी पॉइंट पर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments