Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव की तैयारियों को लेकर एडीजी ने किया रामनगरी का निरीक्षण

दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर एडीजी ने किया रामनगरी का निरीक्षण

अयोध्या। दीपोत्सव को लेकर एडीजी लखनऊ जोन एस बी शिरोडकर शुक्रवार को अयोध्या पहुँचे। दीपोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। सुरक्षा अधिकारियों के साथ दीपोत्सव स्थल राम की पैड़ी, राम कथा पार्क सहित अयोध्या के प्रमुख संवेदनशील स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एडीजी लखनऊ जोन एसबी शिरोडकर ने बताया कि दीपोत्सव हमेशा से महत्वपूर्ण प्रोग्राम रहा है, प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला दीपोत्सव है इसका विशेष महत्व है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के उम्मीद के साथ तैयारियां की जा रही है। मुख्य रूप से क्राउड कंट्रोल और आतिशबाजी है सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना है। सभी व्यवस्थाएं पूर्व के भांति की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की दीपोत्सव में अधिक संख्या आने का अनुमान लगाया जा रहा है। उस लिहाज से भी प्रशासन और पुलिस दोनों तैयारी कर रहा है। सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों की प्रॉपर ब्रीफिंग होगी। रिहर्सल किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर पहले ही तैयारी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हम प्रयासरत हैं कि पूरे पर्व और त्योहार को सुरक्षित ढंग से मनाएं। जनसामान्य को दिक्कत न हो। बाहर से आने वाले विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा में कोई कमी ना आए। इसके पूरे संसाधन मौजूद है। सुरक्षा की स्पेशल एजेंसी एटीएस और एसटीएफ से लेकर सभी सुरक्षा एजेंसी यहां पर सहयोग होता है। सभी के सहयोग और जिला प्रशासन के साथ दीपोत्सव सम्पन्न कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments