Monday, April 21, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअपर जिलाधिकारी ने किछौछा उर्स मेले का किया निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी ने किछौछा उर्स मेले का किया निरीक्षण

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता द्वारा नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में लगे संपूर्ण उर्स मेला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा मेले में लगे सीसीटीवी कैमरा, पार्किंग व्यवस्था ,साफ सफाई ,फॉगिंग सुरक्षा व्यवस्था तथा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा उर्स मेले में सभी व्यवस्थाओं को नियमित दुरुस्त करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही साथ अपर जिलाधिकारी द्वारा जायरीनों को अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पुलिस तथा प्रशासन के साथ सहयोग हेतु वहां के लोगों से अपील की गई। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी टांडा सचिन यादव, उप जिलाधिकारी बाबूराम तथा अन्य अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments