Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने फरियादियों...

मिल्कीपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने फरियादियों की सुनी समस्याएं


मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार सिंह ने की। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 57 शिकायतें दर्ज की गई। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण हो सका, मलेथू बुजुर्ग गांव निवासी राम प्रकट ने शिकायत की किसान सम्मान निधि की 6 किस्त मिल चुकी है परंतु वर्तमान में तीन किस्त का रुपया खाते में नहीं आया हैं। केवाईसी भी करा चुका है। योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम राजीव रत्न सिंह ने तहसील क्षेत्र के लेखपाल और ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी भी मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि जमीन विवाद और विकास विभाग से संबंधित जो शिकायतें प्राप्त हुई हैं उसका निस्तारण निर्धारित समय के साथ साथ गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारित होनी चाहिए, जमीन विवाद संबंधित शिकायतों में लेखपाल दोनों पक्षों की मौजूदगी में ही निस्तारण कराए, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

   संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर राजीव रत्न सिंह, क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी, तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, नायब तहसीलदार आनंद कुमार राय, खण्ड विकास अधिकारी कमला प्रसाद श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुरेंद्र कुमार राव, खण्ड शिक्षा अधिकारी, उप खण्ड अधिकारी विद्युत कुमारगंज मनोज कुमार मौर्य, सीडीपीओ मिल्कीपुर व अमानीगंज ओम प्रकाश सिंह, तीनों थाना के दारोगा व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments