Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामपथ रोड पर वीर जी मलाई चाप रेस्टोरेंट का अभिनेता बिंदु दारा...

रामपथ रोड पर वीर जी मलाई चाप रेस्टोरेंट का अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने किया उद्घाटन


अयोध्या। रामपथ रोड के नहरबाग स्थित वीर जी मलाई चाप वाले रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन समारोहपूर्वक किया गया। रेस्टोरेंट का शुभारंभ फिल्म अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर रेस्टोरेंट के सीईओ राहुल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर दुर्गेश ने किया। वहीं रामनगरी के संत-महंतों ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर आशीर्वाद प्रदान किया।

इस मौके पर प्रोपराइटर दुर्गेश ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, ऐसे में उनके लिए विशेष रूप से शुद्ध शाकाहारी व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वीर जी मलाई चाप रेस्टोरेंट दिल्ली सहित देश के कई शहरों में अपने खास स्वाद के लिए जाना जाता है और अब अयोध्या में भी श्रद्धालुओं को विशेष स्वाद मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यहां वेज में नॉनवेज जैसा स्वाद दिया जाएगा। खास तौर पर वेज बटर चिकन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। दुर्गेश ने अयोध्यावासियों और यात्रियों से अपील की कि वे रेस्टोरेंट में आकर शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों का स्वाद लें और सेवा का अवसर प्रदान करें। समारोह में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments