Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराज्यस्तरीय रैली को लेकर वामपंथी दलों के कार्यकताओं ने किया जनसम्पर्क

राज्यस्तरीय रैली को लेकर वामपंथी दलों के कार्यकताओं ने किया जनसम्पर्क


अयोध्या। वामपंथी जनवादी दलों की राज्यस्तरीय रैली के आह्वान को लेकर वामदलों के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते आम जनता का जीवन, जीविका और रोजगार तबाह हो रहा है। महंगाई और बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। देश के कारपोरेट पूँजीपति मालामाल हो रहे हैं और आम जनता गरीब होती चली आ रही है। मोदी सरकार देश की संपत्तियों को बेंचकर करोड़ों गरीबों के जीविका के परम्परागत साधनों को भी उनसे छीनकर पूँजीपतियों के हवाले कर रही है। किसानों से किये गये वादे छलावा साबित हुए हैं। नलकूपों पर मीटर लगाना, आवारा पशुओं के द्वारा फसलों की बरबादी, किसानों के उत्पाद का लाभकारी दाम न देना और गाँव की जमीन कारपोरेट के हवाले करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। मजदूर विरोधी कानून बनाकर मजदूरों के संघर्षों द्वारा अर्जित अधिकार को छीना जा रहा है।

इन सभी के विरोध में आगामी 11 अक्टूबर लखनऊ के इको गार्डन में एक विशाल महारैली होगी जिसके लिए हम जनसंपर्क कर रहे हैं। अभियान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी, माकपा जिला सचिव अशोक यादव, भाकपा (माले) जिला प्रभारी अतीक अहमद, राम भरोस, किसान नेता मयाराम वर्मा, राजेश वर्मा, विनोद सिंह, ओमप्रकाश यादव, राम सिंह, तिलक राम आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments