Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासाइबर क्राइम थाना की कार्रवाई, 2.68 लाख रुपये पीड़ितों को कराए गए...

साइबर क्राइम थाना की कार्रवाई, 2.68 लाख रुपये पीड़ितों को कराए गए वापस


अयोध्या। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न साइबर ठगी मामलों में कुल 2 लाख 68 हजार 739 रुपये की धनराशि पीड़ितों को वापस कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मामले में अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्रेडिट कार्ड का ओटीपी पूछकर 1 लाख 89 हजार रुपये की ठगी कर ली गई थी। वहीं अन्य मामलों में गलती से दूसरे खाते में चली गई धनराशि, मोबाइल चोरी के बाद खाते से निकाले गए रुपये तथा यूपीआई के माध्यम से की गई ठगी के मामलों में भी कार्रवाई करते हुए क्रमशः 46 हजार 892 रुपये, 23 हजार रुपये और 9 हजार 847 रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मो. अरशद, उपनिरीक्षक यशवंत सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार गौड़, हेड कांस्टेबल सूर्यविजय सिंह एवं महिला कांस्टेबल रोली सिंह की टीम शामिल रही।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे साइबर अपराधों से सतर्क रहें, किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या संदेश पर भरोसा न करें। ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments