Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतीन के विरूद्ध गिरोह बंद अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

तीन के विरूद्ध गिरोह बंद अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही


जलालपुर अम्बेडकरनगर। जिला मजिस्ट्रेट के अनुमोदन पर मालीपुर थाना अध्यक्ष ने तीन लोगों के विरुद्ध गिरोह बंद अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है । मालीपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर दरिया पुर निवासी शिवपूजन कुमार, रवि कुमार एवं अखिलेश एक संगठित आपराधिक गोलबंद गिरोह है जो अपने व अपने गिरोह  के सदस्यों को आर्थिक भौतिक व अन्य प्रकार के लाभ हेतु गिरोह बनाकर राह चलते हुए राहगीरों को रास्ते में रोक कर असलहा के बल पर लूटपाट जैसे जघन्य अपराध को करते हैं। इस  अपराधिक कृत्य से आम जनमानस में भय व्याप्त है जिससे आम लोगों में काफी आक्रोश भी है । ऐसे अपराधियों को समाज में स्वतंत्र विचरण करना जनहित में नहीं है उक्त अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु गैंग चार्ट मॉडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक द्वारा तैयार कर अनुमोदन हेतु भेजा गया था इस गिरोह द्वारा 16/9/23 को थाना क्षेत्र के व अन्य क्षेत्रों में राहगीरों को रोककर असलहा के बल पर लूटपाट करने जैसा जघन्य अपराध किया गया। उनके विरुद्ध स्थानीय थाने  पर कई आपराधिक मामलों में मुकदमा पंजीकृत है। इन तीनों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोह समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के अंतर्गत करवाई किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments