Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष...

मिल्कीपुर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य चुनाव अधिकारी से की शिकायत


◆ सपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्य चुनाव अधिकारी से किया मुलाकात


अयोध्या। मिल्कीपुर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से भेंट कर मिल्कीपुर विधानसभा के उप-चुनाव में सपा के पोलिंग एजेंटों को मतदान कक्ष से बाहर निकाल देने, पुलिस अधिकारियों द्वारा मतदाताओं की आईडी चेक करने, दर्जनों पोलिंग स्टेशनों पर भाजपा द्वारा फर्जी वोटिंग कराने, बीजेपी नेताओं द्वारा चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ निर्वाचन क्षेत्र में घूम-घूम कर निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित किये जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की।

    प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भारत निर्वाचन आयोग को कई ज्ञापन देकर स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त चुनाव कराने की मांग की गई था। लेकिन जिला प्रशासन-पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दिया है। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में प्रातः 7 बजे से बड़ी संख्या में शिकायतें की गई। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी चुनाव में धांधली के वीडियो शेयर किये हैं। प्रतिनिधि मंडल में मो0 शकील नदवी, के.के. श्रीवास्तव, मनोज यादव, राधेश्याम सिंह मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments