Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस से कार्रवाई...

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने युवक पर नाबालिग अवस्था से ही शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि बालिग होने के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे आहत होकर उसने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी वर्तमान उम्र 18 वर्ष 7 माह है, जबकि बीते चार वर्षों से उसका आरोपी युवक से प्रेम संबंध था। इस संबंध की जानकारी दोनों परिवारों को भी थी। आरोप है कि युवक ने शादी का आश्वासन देकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। युवती का कहना है कि युवक ने यह कहकर कि वह अभी नाबालिग है और शादी संभव नहीं है, उसे अपने प्रभाव में लेकर गर्भपात करवा दिया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में युवक उसे अपने साथ भगा ले गया था। जब वह शादी की बात करती थी तो युवक के पिता और भाई उसके परिवार को जान-माल की धमकी देते थे। युवती का कहना है कि आरोपी द्वारा पूर्व में उसकी मांग भी भरी जा चुकी है, जिसकी जानकारी दोनों परिवारों और मोहल्ले के लोगों को है।

पीड़िता के अनुसार, हाल ही में उसे जानकारी मिली कि आरोपी युवक की शादी किसी अन्य लड़की से तय की जा रही है। इस पर उसने उक्त शादी को रुकवाने, अपना मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

इस संबंध में प्रभारी कोतवाली जलालपुर जैद अहमद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments