Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedदुराचार का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

दुराचार का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे


जलालपुर अंबेडकर नगर। दुराचार समेत विभिन्न धाराओं में वांक्षित आरोपी को जलालपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर ले भेज दिया है। जलालपुर कोतवाली प्रभारी संत कुमार सिंह शुक्रवार की रात हेड कांस्टेबल भारत लाल शर्मा व बृजेश यादव के साथ रात्रि गस्त पर थे तभी मुखबिर से सूचना मिली थी विभिन्न धाराओं से सम्बन्धित अभियुक्त जमालपुर चौराहे पर खड़ा है जो कहीं भागने की फिराक में है पुलिस ने उक्त युवक को धर दबोच लिया और पूछताछ किया तो अपना नाम नितेंद्र पुत्र रामराज निवासी इमलीपुर पेठिया कोतवाली जलालपुर बताया । जिसके ऊपर 376, 342, 506 और 498ए की धाराएं दर्ज थी। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेते हुए न्यायालय भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments