Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

जैतपुर अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
भाई ने जैतपुर थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी 18 वर्षीय बहन बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। आरोप है कि भीखपुर कला निवासी अजय कुमार पुत्र करिया उर्फ रामचंद्र कॉलेज जाते समय रास्ते में उसे रोककर बातचीत करता था और चोरी-छिपे मोबाइल से उसकी भाभी के फोन पर भी संपर्क करता था।
परिजनों के अनुसार युवती सुबह लगभग साढ़े पांच बजे गांव के बाहर शौच के लिए गई थी, जहां आरोपी पहले से मौजूद था। आरोप है कि वह युवती को बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ कहीं ले गया।
परिजनों का कहना है कि काफी देर तक घर न लौटने पर खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जाते समय युवती घर में रखे करीब 68 हजार रुपये नकद और मां व भाभी के कुछ जेवर भी साथ ले गई है।
थाना अध्यक्ष थीरेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments