Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअंतराष्ट्रीय मानकों के अनुसार अयोध्या का ट्रैफिक प्लान बनाने के लिए हुआ...

अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुसार अयोध्या का ट्रैफिक प्लान बनाने के लिए हुआ मंथन

अयोध्या। एडीजी ट्रैफिक अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने जिले के अधिकारियों के साथ अयोध्या की यातायात व्यवस्था को अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुरुप करने पर मंथन किया। उन्होने बताया कि अयोध्या इंटरनेशनल सिटी का ओहदा मिला है। भव्य राममंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुसार यहां ट्रैफिक प्लान बनाया जा रहा है।
उन्होने कहा कि ट्रैफिक प्लान को लेकर श्रद्धालुओं की मंशानुरुप व्यवस्था देना तथा पार्किंग को लेकर चर्चा की गई। शासन अपनी पूरी शक्ति के साथ अयोध्या में बेहतर वातावरण देने का प्रयास कर रहा है। इसके साथ में महिला कल्याण को लेकर बीट महिला सिपाहियों के द्वारा चलाये जा रहे प्रोग्राम पर भी बात की गयी। भीड़ भाड़ इलाकों व चौराहों पर महिलाओं को जागरुक किया जा रहा है। उनकी समस्याओं का त्वरित निवारण किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments