Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएबीवीपी की अयोध्या नगर ईकाई का हुआ गठन

एबीवीपी की अयोध्या नगर ईकाई का हुआ गठन


अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या महानगर की अयोध्या नगर इकाई का गठन किया गया। जितेंद्र कुमार प्रजापति नगर अध्यक्ष व देवेश पाठक नगर मंत्री बनाया गया है।

कार्यक्रम का शुरूवात महानगर के उपाध्यक्ष डॉ अंकित मिश्रा, शिवम पूर्व संगठन मंत्री, अयोध्या अकेडमी की प्राचार्या सौम्या अचारी व महानगर सहमंत्री शशांक सिंह विद्यार्थी ने मां सरस्वती व विवेकानंद जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

नगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार प्रजाति ने कहा कि अभाविप ही एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जो छात्र छात्राओं और शिक्षकों को नेतृत्व देने के साथ उनके प्राथमिक विषयों के समाज व जिम्मेदारों के मध्य उठाता है।नगर मंत्री देवेश पाठक ने कहा कि विद्यार्थियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर उच्च गुणवत्ता के साथ शैक्षणिक वातावरण रखना नगर इकाई का मुख्य उद्देश्य रहेगा।

 मुख्य वक्ता शिवम ने कहा कि कार्यकारणी के माध्यम से ही संगठन अपनी गतिविधियों को समाज के मध्य प्रस्तुत करता है। नगर इकाई हमारे कार्य आधार की प्रमुख कड़ी है।

अयोध्या ईकाई में नगर उपाध्यक्ष अवध विश्वविद्यालय से डा. पलव पांडेय , शिवम मिश्रा ,सह मंत्री महेश पांडेय ,शिवा सैनी प्रियांशु तिवारी सत्यम दुबे, श्यामबाबू यादव को बनाया गया है। सोशल मीडिया सयोंजक देवेश पांडेय ,सुमित तिवारी , मीडिया सयोंजक सिद्धार्थ पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी को एसएफडी सयोंजक, पीयूष पांडेय, राजकुमार यादव को एसएफएस सयोजक, प्रियांशु तिवारी अभिनव राज को कला मंच सयोंजक, जय प्रकाश, शिवम शुक्ला कार्यकारणी सदस्य अभिषेक पांडेय, अनुज वर्मा,अभिषेक मिश्रा,सत्यम कुमार ,मिथुन कुमार,आदर्श तिवारी, अनिकेश विश्वकर्मा को जिम्मेदारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन रत्नेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में महानगर संगठन मंत्री अंकित दीक्षित ,प्रांत खेल सह संयोजक अनुराग, , मानवेन्द्र प्रताप सिंह, कार्तिक तिवारी, विपिन पांडेय सरदार आदित्य सिंह, किशन सिंह, अश्वनी मौर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments