Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअभाविप ने छः सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

अभाविप ने छः सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन


अयोध्या। जिले में चल रहे अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभाविप ने प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया।

प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई ने बताया पिछले दिनों दिल्ली में मानक के विपरीत चल रही कोचिंग संस्थान में हुई घटना अत्यंत दुखद है। जिले में बिना पंजीकरण चल रहे कोचिंग संस्थानों पर तत्काल कार्रवाई की जाए एवं उस कोचिंग संस्थान को बंद किया जाए। जर्जर भवनों में चल रहे कोचिंग संस्थानों की जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाए एवं कोचिंग संस्थानों की फायर सेफ्टी एनओसी की जांच की जाए।

विभाग संयोजक शशांक विद्यार्थी ने बताया उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार कोचिंग संस्थान 16 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों का अपने यहां दाखिल नहीं कर सकते और अच्छे अंक या रैंक दिलाने का भ्रामक के वादे भी नहीं कर सकते जिले में चल रहे ऐसे कोचिंग संस्थान जो इस निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं उन पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य ऋषभ गुप्ता , शिवम मिश्रा, राणा आशुतोष, अंशुमान सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, किशन सिंह, महेश पांडेय, रितिक सिंह, मोहित साहू, कुंदन सिंह, प्रखर सिंह, यश पांडेय, वैभव सिंह, आदित्य सिंह, उत्कर्ष तिवारी, सिद्धार्थ तिवारी एवं महानगर संगठन मंत्री राजवर्धन, विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments