Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअभविप ने शुरू किया परिसर चलो अभियान

अभविप ने शुरू किया परिसर चलो अभियान


अयोध्या। एबीवीपी महानगर अयोध्या द्वारा परिसर चलो अभियान का शुरूवात की गई। अवध विश्वविद्यालय के श्रीराम शोध पीठ में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की शुरूवात अवध प्रान्त मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध विश्वविद्यालय के मुख्य कुलानुशासक प्रो संत शरण मिश्र, महानगर अध्यक्ष डॉ आलोक सिंह, ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पुष्पेंद्र बाजपेई ने कहा कि परिसर चलो अभियान एक जन आंदोलन है। इसके दो चरणों है। प्रथम चरण में छात्र संवाद, छात्र संसद प्रेरक उद्धोधनों विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की परिसरों के प्रति रुचि बढ़ाने एवं परिसरों में छात्रसंघ विद्यालयों में प्रयोगिक कक्षाएं तथा कला, खेल,सेवा और पर्यावरण संबंधी प्रकल्प की शुरुआत से परिसर में सकारात्मक माहौल बनाने पर जोर दिया जाएगा। द्वितीय चरण में शिक्षा क्षेत्र के सभी हितधारकों से संवाद कर इस दिशा में कार्य कर परिषद जीवंत बनाने ,रोजगार सृजन का केंद्र बनाने एवं परिसर पुरुष कर बनाने हेतु कैंटीन खेल प्रागंण तथा छात्र कल्याण केंद्र प्रदेश की व्यवस्थाओं को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्य अतिथि संत शरण मिश्रा ने कहा विद्यार्थियों चौमुखी विकास के लिए परिसर एक व्यापक माध्यम है। जहां विद्यार्थी के व्यक्तित्व निर्माण संबंधी सभी आयामों को भली बात सीखता और समझता है। महानगर मंत्री सत्यम ने कहा परिसर चलो अभियान विद्यार्थी और शिक्षकों के मध्य दूरी को काम करेगा। इसी इच्छा शक्ति के बल पर यह कार्य को संभव बनाया जा सकता है। महानगर अध्यक्ष डॉ आलोक सिंह ने कहा अभाविप रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन शिवनाथ तिवारी ने किया।

कार्यक्रम में इकाई अध्यक्ष याशनी दीक्षित इकाई मंत्री शेषमणि, महानगर संगठन मंत्री अंकित भारतीय महानगर उपाध्यक्ष लोकेंद्र उमराव अवधेश शुक्ला विश्वविद्यालय विस्तारक अश्विनी नवनीत शुक्ला साकेत विस्तारक आकाश  आशुतोष राणा दुर्गेश तिवारी ऋषभ पांडे आलोक आकाश नवीन गुप्ता पणनिता राय शिखर तिवारी कार्यकर्ताओं सहित अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments