Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारीडगंज से नियावां तक चलेगी आप की झाडू चलाओ यात्रा

रीडगंज से नियावां तक चलेगी आप की झाडू चलाओ यात्रा

अयोध्या। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में 3 नवंबर से 15 नवंबर तक गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में यह यात्रा चल रही है। जनपद में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रीडगंज स्थित पार्टी कार्यालय से नियावां चौराहा तक झाड़ू चलाओ गंदगी हटाओ यात्रा चलाएगी। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष व चुनाव प्रभारी सभाजीत सिंह, अवध प्रांत के अध्यक्ष सूरज प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता वार्ड में जाकर दिल्ली के विकास के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वास्थ्य पर जो काम किया है, बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा, 300 यूनिट बिजली फ्री व अन्य सुविधाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। सभी वार्डों में नगर निकाय चुनाव में एक मजबूत कैंडिडेट चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। आम आदमी पार्टी ने 60 वार्ड में वार्ड कमेटी का गठन कर लिया है। सभी वार्डों में 1 वार्ड प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। आम आदमी पार्टी सभी वार्डों में जाकर दिल्ली के विकास मॉडल के बारे में लोगों को बताएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments