Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप ने दिया धरना सौंपा...

संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप ने दिया धरना सौंपा ज्ञापन


अयोध्या। राज्य सभा सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी धरना देकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के बाहर धरना दिया।

धरने में नारेबाजी करते आम आदमी पार्टीं के लोग

 धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता व जिला प्रभारी संजीव निगम ने कहा कि कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के आवास पर ईडी द्वारा 12 घंटे तक छापेमारी की गई। आठ दिनों तक उन्हे रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की गयी। लेकिन जाँच एजेंसी को कुछ हासिल नहीं हुआ। इन सबके बावजूद सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सांसद संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता इस अवैध गिरफ़्तारी के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलनरत हैं।

      जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा हिसां के खिलाफ सदन में आवाज उठाई तो उन्हे राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। वे लगातार दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यको व समाज के कमज़ोर वर्गो की आवाज उठाते हुए सरकार से सवाल पूछते रहे है।

          धरने में व्यापार प्रकोष्ठ से प्रदेश सचिव मोहम्मद इसराइल, मोहित महाराज, गुड़िया राईन, रितेश सिंह, सुनील मौर्या, दिल्ली वर्मा, सूरज प्रधान, शारजाह मास्टर, विनोद कुमार, और राजीव पाठक, हर्षवर्द्धन कोरी, यूके द्विवेदी, स्वर्णिम वर्मा, इमरान अहमद, विद्यावती वर्मा, सत्य प्रकाश मौर्या, मोहम्मद शकील, अरविंद सेन, रामजी वर्मा, अखिलेश पांडेय, प्रहलाद , चंद्र प्रकाश, राजेश पांडेय कुमार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments