Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदवा लेकर लौट रही महिला के साथ गैर सम्प्रदाय के युवक ने...

दवा लेकर लौट रही महिला के साथ गैर सम्प्रदाय के युवक ने की छेड़खानी,मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। दवा लेकर लौट रही महिला के साथ गैर सम्प्रदाय के व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है। प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते मंगलवार को करीब शाम 4:00 बजे में पंचायत भवन पर दवा लेने गई थी। दवा लेकर लौटते समय विपक्षी सरफराज ने अकेला पाकर पीछे से दबोच लिया और छेड़खानी करने लगा विरोध करने पर  मारा पीटा और अपने हाथ से मुंह भी दबाया हुआ था। लोगों को आता देख विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मालीपुर थाना अध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments