Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानशे की हालत में जिला अस्पताल में युवक ने किया हंगामा, गिरफ्तार

नशे की हालत में जिला अस्पताल में युवक ने किया हंगामा, गिरफ्तार


अयोध्या। रविवार की देर रात नशे की हालत में युवक ने काफी देर तक हंगामा किया। जिला अस्पताल के अन्य स्टॉफ तथा मरीजों के परिजनों द्वारा इसका विरोध किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में लिया। मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में की स्टाफ नर्स ने आरोप है कि एक सितम्बर की रात एक महिला इमरजेंसी वार्ड के भर्ती की गई। मरीज के परिजन अर्जुन यादव द्वारा मरीज का सही तरीके से इलाज न करने की बात कही। जिसपर उसके द्वारा बेहतर इलाज होने की जानकारी दी। मरीज को आईवी फ्लूड लगाते समय अर्जुन उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। शोरगुल सुनकर अन्य मेडिकल स्टॉफ व भर्ती मरीजों के परिजन इकठ्ठा हो गए तथा घटना का विरोध किया।

मामले में कोतवाली नगर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 व 352 (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल रिर्पोट में युवक का नशे में होना पाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments