Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसरयू में नहाने गए युवक की डूब कर मौत

सरयू में नहाने गए युवक की डूब कर मौत


अम्बेडकर नगर। सरयू नदी में नहाते समय एक युवक की डूब कर मौत हो गयी। इब्राहिमपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।मृतक युवक टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सकरावल पूरब बाग का रहने वाला है। शनिवार दोपहर उक्त मोहल्ले से तीन युवक मोटरसाइकिल से घूमने निकले और वह एन टी पी सी प्लांट के पीछे ग्राम सलाहपुर राजौर में नदी के किनारे नहाने लगे जिसमे से एक युवक डूब गया ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से निकाल कर एन टी पी सी अस्प्ताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषिय कर दिया।मौके पर थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर संदीप कुमार राय व एन टी पी सी चौकी इंचार्ज अजय कुमार मय फोर्स के पहंचे। शनिवार को दोपहर बाद टाण्डा नगर के मोहल्ला सकरावल पूरब निवासी चार युवक यासिर पुत्र कमरे आलम, अपने मित्र जीशान, अर्शे आलम, दानियाल के साथ घूमने निकले थे वे घूमते घूमते एन टी पी सी प्लांट के पीछे ग्राम सलाह पर राजौर पहुंच कर सरयू नदी में नहाने लगे नहाते समय असंतुलित होकर यासिर डूब गया जिसे अविलम्ब ग्रामीणों की मदद से निकला गया लेकिन 20 वर्षीय यासिर को बचाया नही जा सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments