Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलॉन में बने स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक की डूब कर...

लॉन में बने स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक की डूब कर मौत


अम्बेडकर नगर। स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक की डूब कर मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाल और इस उम्मीद के साथ जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे कि शायद उसकी सांसे चल रही हो ,लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना मंगलवार दोपहर बाद की है।

 जानकारी के अनुसार अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर 50 नंबर ट्यूबवेल के निकट साइन ग्रैंड लान में स्विमिंग पूल बना हुआ है। मंगलवार की दोपहर में दर्जनों की संख्या में लोग स्विमिंग पूल में नहाने गए थे, इसी दौरान अहिरौली थाना अंतर्गत अन्नावा निवासी 30 वर्षीय शिव अग्रहरि पुत्र स्वर्गीय ईश्वर दिन अग्रहरि स्विमिंग पूल में डूब गया, हालांकि वहां दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया, जब लोगों की नजर पड़ी तो उसे बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मृतक शिव बाबा में चाट की दुकान लगाता था, उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों को साथ लेकर दूसरे के साथ चली गई थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अकबरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments