Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदिनदहाड़े युवक को मारी गोली, जमीन विवाद में पट्टीदार ने किया जानलेवा...

दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, जमीन विवाद में पट्टीदार ने किया जानलेवा हमला


अंबेडकर नगर। बसखारी-अकबरपुर मार्ग स्थित पलई कल्याणपुर बाजार में बुधवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक को चारपहिया वाहन से पहुंचे बदमाश ने गोली मार दी। दिनदहाड़े हुए इस हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय राम केवल यादव पुत्र बाबूराम यादव, निवासी पलई रामनगर, चौराहे पर स्थित एक सैलून की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान मौके पर पहुंचे चन्द्रशेखर उर्फ मुन्ना यादव ने अवैध तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगते ही राम केवल लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर भगदड़ मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमलावर और घायल आपस में पट्टीदार हैं और दोनों के बीच जमीन की बिक्री से जुड़े रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है घटना से कुछ दिन पूर्व झगड़ा भी हुआ था। इसी रंजिश में चन्द्रशेखर ने राम केवल पर जानलेवा हमला कर दिया।

गोली लगने की खबर पर भारी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। घायल को परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सम्मनपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments