Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवक की गोली मारकर हत्या, शुक्रवार की रात दो लोगों से मिलने...

युवक की गोली मारकर हत्या, शुक्रवार की रात दो लोगों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था मृतक

अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के 45 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मालीपुर थाना क्षेत्र के उस्मापुर गांव निवासी विनोद कुमार उपाध्याय की बेवाना थाना क्षेत्र के संगिया नारायणपुर गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहां के ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को शव व बाइक पड़े होने की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया । परिजनों के अनुसार महरुआ थाना क्षेत्र के दो लोगों से मिलने के लिए शुक्रवार की रात घर से निकले थे लेकिन उनके साथ किस प्रकार से कैसे घटना घटी यह नहीं बता पाए। फिलहाल पुलिस हत्या के संबंध मे जानकारी इकट्ठा करने में जुट गई है । सूत्रों की माने तो विनोद कुमार उपाध्याय ब्याज पर पैसा बांटने का कार्य करता था कहीं इसी के चलते उसकी हत्या तो नहीं कर दी गई। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments