Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक 

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक 

अम्बेडकर नगर। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया।  घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। घटना बसखारी थाना क्षेत्र के जमउपुर गांव की है। जनकारी के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र के जमउपुर गांव निवासी 24 वर्षीय दशरथ पुत्र मनोहर का शव बुधवार की सुबह घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। परिजनों ने रस्सी काट कर उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन बिना पुलिस को सूचित किए ही शव का अन्तिम संस्कार करने जा रहे थे, सूचना पर पहुंची बसखारी पुलिस ने हंसवर के निकट शव रखे वाहन को रोकवाकर शव को नीचे पंचनामा भरा। परिवार वालों के मना करने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए नही भेजा गया। मृतक की डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी उसके छः माह की एक बच्ची थी। युवक द्वारा आत्महत्या किए जानें को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments