Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबीच सड़क पर युवक की बेरहमी से पिटाई, पुलिस की लापरवाही पर...

बीच सड़क पर युवक की बेरहमी से पिटाई, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल


अंबेडकर नगर। थाना महरुआ क्षेत्र के मंशापुर कुटी चौराहे पर गुरुवार को दिनदहाड़े हुई मारपीट की घटना से अफरा-तफरी मच गई। हमजापुर निवासी रजनीश पांडेय को बीच सड़क पर लात-घूसों से बेरहमी से पीटा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंशापुर निवासी लाला सिंह ने रजनीश को पहले सड़क पर गिराया और फिर जमकर पिटाई की। काफी देर तक लोग तमाशबीन बने रहे, किसी ने हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

बाद में कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। पिटाई में रजनीश को गंभीर चोटें आईं। हैरानी की बात यह रही कि घटना की सूचना देने के बावजूद महरुआ पुलिस करीब एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंच सकी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाला सिंह मनबढ़ और दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो आए दिन क्षेत्र में मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देता रहता है। पुलिस की निष्क्रियता और लापरवाही से लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments