Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशौच के लिए गई युवती से युवक ने किया दुराचार का प्रयास,...

शौच के लिए गई युवती से युवक ने किया दुराचार का प्रयास, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। शौच करने जा रही युवती के साथ गांव का ही युवक के द्बारा छेड़खानी करने का प्रयास किया गया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दिया। प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पीडिता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 11 अगस्त को रात करीब  11:30 बजे शौच करने के लिए बाग में गई हुई थी। जहां पहले से मौजूद गांव का युवक मोहन लपककर पकड़ने का प्रयास किया उसके हल्ला गुहार मचाने पर  आरोपी छोड़ कर फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत मे लेते हुए निरोधात्मक कार्यवाही किया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर निरोधात्मक कार्यवाही की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments