Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराष्ट्रीय राजमार्ग पर सांड से टकराया बाइक सवार युवक, मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांड से टकराया बाइक सवार युवक, मौत


बसखारी, अंबेडकर नगर। बसखारी थाना क्षेत्र के मोतिगरपुर के पास एन एच 233 पर बुधवार को आवारा पशु से टकराकर मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बसखारी पहुंचाया। जहां गंभीर अवस्था को देखते हुए घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में पहुंचने से पूर्व ही घायल ने दम तोड़ दिया। बस्ती जनपद के पचपेड़िया संतपुर निवासी संजय पाठक (40) पुत्र राम आसरे पाठक बुधवार को मोटरसाइकिल से आजमगढ़ की तरफ से अपने घर बस्ती जा रहे थे कि मोतिगरपुर बसखारी एन एच 233 पर सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु को बचाने के चक्कर में संजय पाठक की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दूसरे पशु से टकरा गई। टक्कर लगते ही संजय पाठक गंभीर रूप से घायल होकर वहीं तड़पने लगे। जबकि मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गयी। हेलमेट न लगे होने के कारण सर में गंभीर चोट आई और तत्काल बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह उपनिरीक्षक प्रेम बहादुर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये तथा तत्काल घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बसखारी पहुंचाया। सीएचसी बसखारी पर प्राथमिक इलाज के बाद तुरंत घायल संजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही संजय की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि शव जिला चिकित्सालय में है । परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments