Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज़ के दौरान मौत

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज़ के दौरान मौत


बसखारी अंबेडकर नगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।जबकि दूसरे का इलाज जिला मुख्यालय पर स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर बुकिया ग्राम सभा के निकट हुई। जहां पर बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा निवासी ध्रुव राज एवं अंगद पुत्रगण बच़्चू लाल मोटरसाइकिल से शुकुल बाजार की तरफ से घर जा रहे थे। जैसे वे राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर बुकिया ग्राम सभा के निकट पहुंचे ही थे कि एक अनियंत्रित पिकअप वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर मौका देखकर पिकअप चालक मौके पर पिकअप को छोड़कर फरार हो गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची बसखारी पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएससी पहुंचाया।जहां दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल तथा वहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि इलाज के दौरान अंगद ने दम तोड़ दिया,जबकि ध्रुव राज की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मौत की खबर सुनकर परिजन सदमे में है। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने पर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जबकि अलीगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments