Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपेड़ में उतरे करंट से युवक झुलसा

पेड़ में उतरे करंट से युवक झुलसा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के नोनहर गांव में पेड़ में उतरे विद्युत करेंट की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। आनन फानन में पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उस का इलाज जारी है। शनिवार को नोनहर गांव निवासी आकाश पुत्र मसरथ गांव किनारे एक पेड़ के नीचे बैठा था इसी बीच ऊपर से गुजर रहा ग्यारह हजार वोल्टेज का तार तेज हवा से पेड़ में छू गया और नीचे बैठा आकाश उस की चपेट में आगया। और बुरी तरह झुलस गया ।जिस का अस्पताल में इलाज जारी है। उधर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने गांव पहुंच कर युवक की हाल चाल लिया और विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर उचित कार्रवाई के लिए कहा।भाजपा नेता के साथ दीपक त्रिपाठी,मूरत प्रधान,नमन तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments