Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो बाइको की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत,एक गंभीर

दो बाइको की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत,एक गंभीर

अम्बेडकर नगर ।  शुक्रवार की देर शाम अन्नावा– पहितीपुर मार्ग पर कुड़िया चितौना के निकट दो मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सालय प्रशासन ने घटना की सूचना अकबरपुर थाने में दी है। जानकारी के अनुसार महरुआ थाना अंतर्गत दानदूंपुर निवासी 30 वर्षीय विपुल पुत्र रामशरण वा विपरीत दिशा से आ रहे भीटी थाना क्षेत्र के सपना तिवारी पुर निवासी 42 वर्षीय विनोद पटेल पुत्र राम सुंदर के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को जिला चिकित्सालय भेजवाया गया, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सक ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। वही विपुल की हालत गंभीर बनी हुई थी। घटना की सूचना जब घर मिली तो घर पर कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल था। उन्हें यह विश्वास नहीं हो पा रहा था कि विनोद अब इस दुनिया में नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments