Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापीएनसी कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे में डूब कर युवक...

पीएनसी कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे में डूब कर युवक की मौत


◆ अयोध्या से आए गोताखोरों ने निकाला युवक का शव


कुमारगंज, अयोध्या । शनिवार को नगर पंचायत कुमारगंज के वार्ड नंबर तीन अकमा पूरे विंध्या गोस्वामी गांव के चार नवयुवक बिरौलीझाम और इटौंजा गांव के मध्य पर बेतवा नाला से सटे पीएनसी कांट्रेक्शन कम्पनी द्वारा खोदे गए पोखरे नुमा गड्ढे में सुबह करीब ग्यारह बजे नहाने गए थे।

दुर्गेश चौहान file photo

पोखरे का पानी अधिक होने के कारण करीब 18 वर्षीय दुर्गेश चौहान पुत्र काशी प्रसाद डूबने लगा। अन्य साथियों ने दुर्गेश को बचाने की कोशिश की लेकिन वह सब असफल रहे। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कुमारगंज रतन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर विभाग की टीम को भी बुलाया। 1 घंटे की मशक्कत के बाद अयोध्या से आए गोताखोरों ने युवक की लाश प्राप्त की। युवक की लाश मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया, कुमारगंज पुलिस ने शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments