Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नौ माह की बेटी...

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नौ माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया


जलालपुर अंबेडकरनगर। कटका थाना क्षेत्र के कटका-अजमलपुर मार्ग पर रविवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। डीजल लेने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रत्ना गांव निवासी राजू (29) पुत्र मुंशीलाल रविवार रात करीब आठ बजे बाइक से खेतों की सिंचाई के लिए डीजल लेने कटका पेट्रोल पंप जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजू बाइक समेत सड़क किनारे खेत में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल की पहचान कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत उसे सीएचसी भियांव पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कटका थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। राजू की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी और उसकी नौ माह की मासूम बेटी है, जो अपने पिता की मौत से अनजान है। पत्नी अंजू का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। बताया गया कि राजू चार भाइयों में सबसे छोटा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments