Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक युवती से दुष्कर्म, आरोपी युवक...

शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक युवती से दुष्कर्म, आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में एक युवती के साथ पांच वर्षों तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की बड़ी बहन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, वाजिदपुर निवासी विवेक नामक युवक ने युवती को प्रेम और विवाह का झूठा आश्वासन देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। युवती जब विवाह के लिए दबाव डालने लगी तो युवक ने साफ शब्दों में शादी करने से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर पीड़िता ने पूरी घटना अपनी बड़ी बहन को बताई, जिसके बाद यह मामला कोतवाली पुलिस तक पहुंचा।

सोमवार को बड़ी बहन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी विवेक के विरुद्ध दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिवार की शिकायत के अनुसार कार्रवाई की जा रही है और युवती को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूरी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments