Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट, सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट, सात लोगों पर मुकदमा दर्ज


◆ रिश्तेदारी में गए थे माता-पिता, घर में घुसकर की गई वारदात, युवती अस्पताल में भर्ती


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमले जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह अपनी पत्नी के साथ एक निमंत्रण में गए हुए थे। घर पर केवल उनकी वृद्ध मां और नाबालिग बेटी मौजूद थी। रात में जब बेटी खाना बनाकर पड़ोस के घर सोने जा रही थी, तभी गांव के अनुराग, अमित और सागर ने उसे जबरन घर में खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। किसी तरह से वह उनके चंगुल से छूटकर भागी।

पीड़िता के अनुसार, इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव की रेखा, अन्नू, मेवालाल और करिश्मा ने उसे घेरकर बुरी तरह पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। परिजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments