Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमायके जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, पति व बच्चा...

मायके जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, पति व बच्चा घायल


जलालपुर अंबेडकर नगर। पत्नी व बच्चे के साथ बाइक से ससुराल जा रहे व्यक्ति  को अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। सड़क पर गिरने से पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल पति व बच्चे को  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। पिकअप चालक को पकड़ लिया गया।घटना दोपहर दो बजे नेशनल हाइवे के अमड़ी टोल प्लाजा के निकट घटित हुई। कटका थानाक्षेत्र केअमड़ी गांव निवासी मोहम्मद अतहर अपनी पत्नी नाजो व बेटे मो.सलीम के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। वह अपने गांव से जैसे ही नेशनल हाइवे पर चढ़ा तभी सामने से तीव्र गति से आ रही अनियंत्रित तेज पिकअप वाहन ने मुस्कान ढाबा के सामने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर से तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।जिससे पत्नी का  सिर फट गया अधिक खून रिसाव होने से मौके पर मौत हो गयी और पति और बच्चे को गम्भीर रुप से घायल हो गये। इस हादसे को देख राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अतरौलिया इलाज हेतु भेजवाया तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने  बाइक और टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन को चालक के साथ थाना ले गयी। थानाध्यक्ष कटका यादवेन्द्र सोनकर ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप चालक और वाहन को हिरासत में लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments